UPTET Result 2022 Naukarikibaat : - 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को लंबे समय से अपने रिजल्ट (UPTET Result 2022) का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है

 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 परिणाम जल्द घोषित हो सकता है। 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को लंबे समय से अपने रिजल्ट (UPTET Result 2022) का इंतजार है, जो जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर यूपीटेट रिजल्ट जारी करेगा। जो उम्मीदवार 23 जनवरी को आयोजित हुई यूपीटेट 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले परिणाम 25 फरवरी को घोषित किए जाने थे, लेकिन यूपी चुनाव 2022 के चलते परिणाम की घोषणा स्थगित कर दी गई थी। यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च जारी हो चुके हैं। अब उम्मीदवारों को अपने UPTET Result 2022 का इंतजार है। बोर्ड UPTET Result 2022 के साथ अंतिम उत्तर कुंजी (UPTET Answer key) भी जारी करेगा।

Sourse - UPdled




UPTET Result 2022 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर 'UPTET 2021 result' एक्टिव लिंक (रिजल्ट जारी होने के बाद) पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। आपका UPTET 2021 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इस चेक और डाउनलोड करें। उम्मीदवार आगे के लिए रिजल्ट की प्रिंटआउट कॉपी अपने पास रख सकते हैं। 

 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को UPTET रिजल्ट का इंतजार दरअसल, UPTET एग्जाम पहले 28 नवंबर 2021 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक के चलते इसे बाद में 23 जनवरी 2022 को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा के लिए, कुल 21 लाख 65 हजार 179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10 लाख 73 हजार 302 उम्मीदवारों (83.09 प्रतिशत) ने परीक्षा दी थी। इसी तरह, उच्च प्राथमिक स्तर पर 7 लाख 48 हजार 810 (85.72 प्रतिशत) उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि  ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एक क्लिक में, यूपीटेट रिजल्ट 2021 का डायरेक्ट लिंक यहां एक्टिव होगा

 UPTET की संभावित कट-ऑफ और पासिंग मार्क्स 

  जनरल और ईडबल्यूएस - 60% और 90 मार्क्स 
  अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 55% और 82.5 मार्क्स
   अनुसूचित जाति (एससी) 55% और 82.5 मार्क्स 
 अनुसूचित जनजाति (एसटी) 55% और 82.5 मार्क्स

Post a Comment

0 Comments